Wednesday, October 21st, 2026

पश्चिम बंगाल में BJP को बड़ा झटका TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो आज औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने राजनीति से संन्यास की भी घोषणा की थी। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सांसद डेरेक ओ'ब्रायन भी मौजूद थे।

टीएमसी के कुणाल घोष ने बाबुल सुप्रियो के टीएमसे में शामिल होने पर कहा, ''भाजपा के कई नेता टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में हैं। वे भाजपा से संतुष्ट नहीं हैं। एक (बाबुल सुप्रियो) आज शामिल हुए, दूसरा कल शामिल होना चाहता है। यह प्रक्रिया चलती रहेगी। रुकिए और देखते रहिए।''

उन्होंने कहा, ''मुझे बहुत गर्व है कि मैं अपना फैसला बदल रहा हूं। मैं बंगाल की सेवा करने के महान अवसर के लिए वापस आ रहा हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं सोमवार को दीदी (सीएम ममता बनर्जी) से मिलूंगा। गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं।'' आगे उन्होंने कहा, 'दीदी और अभिषेक ने मुझे बहुत अच्छा मौका दिया है। चूंकि मैं टीएमसी में शामिल हो गया हूं, इसलिए आसनसोल में अपनी सीट पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। मैं आसनसोल की वजह से राजनीति में आया हूं। मैं उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए यथासंभव प्रयास करूंगा।'

 

#बाबुल सुप्रियो

Source : Agency

पाठको की राय