Friday, October 23rd, 2026

Apple को तगड़ा झटका: चीन ने आईफोन पर लगाया बैन, एप्पल के शेयर में बड़ी गिरावट

चीन

चीन ने Apple को तगड़ा झटका देते हुए आईफोन पर बैन लगा दिया है।  दरअसल, अब चीन में सरकारी अधिकारी आईफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस फैसले के बाद ही इसका असर ये हुआ कि बुधवार को एप्पल के शेयर औंधे मुंह गिर पड़े।  बुधवार को एप्पल का शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में 3.6% टूटकर $182.91 पर आ गया  जो कि सबसे बड़ी गिरावट है। इसके पहले एप्पल इस साल अबतक 46% तक चुढ़ चुका है.

 सरकारी आदेश के अनुसार,  कोई भी कर्मचारी ऑफिस में एपल के आईफोन  का इस्तेमाल नहीं करेंगे। सरकारी अधिकारियों को भी इन उपकरणों को कार्यालय में नहीं लाने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित विदेशी स्मार्टफोन निर्माताओं की सूची में Apple के अलावा कोई नाम नहीं है।
 
बता दें किचीन का यह फैसला उन अफवाहों के बीच आया है जिसमें दावा किया गया है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता हुआवेई एक उन्नत 7nm चिपसेट विकसित करने में कामयाब हो गई है जिसका उपयोग 'मेट 60 प्रो' में किया गया है।

 

#Apple

Source : Agency

पाठको की राय