Thursday, October 22nd, 2026

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला..... लोकेश एम. बने कानपुर के नए कमिश्नर

प्रयागराज  
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 5 सीनियर IAS अफसरों का तबादला किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी को हटाया गया। अब दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके अलावा कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर का भी तबादला हुआ है। राजशेखर को अब सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है और उनकी जगह पर कानपुर के नए कमिश्नर लोकेश एम. होंगे। वहीं सहारनपुर के नए कमिश्नर यशोद त्रषिकेश भास्कर को बनाया गया है।

इन 5 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला:

- कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर का भी तबादला
- लोकेश एम कानपुर के नए कमिश्नर बने
- दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज
- एसीएस वित्त प्रशांत द्विवेदी हटाये गए
- यशोद त्रषिकेश भास्कर सहारनपुर कमिश्नर बने
- सचिव कृषि बनाए गए राजशेखर।

 

#यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Source : Agency

पाठको की राय