Thursday, October 22nd, 2026

NIA का बड़ा एक्शन Terror Funding केस में, श्रीनगर में 9 ठिकानों पर छापेमारी

 श्रीनगर

श्रीनगर के कलमदानपोरा में मुजम्मिल शफी खान के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। मुजम्मिल शफी खान मुजम्मिल रेवलॉन कंपनी में कास्मेटिक मार्केटिंग का काम करता है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने श्रीनगर के नवाबाजार में भी छापेमारी की है।

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी यानी एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है। इस कड़ी में काम करते हुए जम्मू कश्मीर की श्रीनगर में नौ ठिकानों पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में एनआईए के अफसरों के साथ सीआरपीएफ के जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस भी शामिल रही।

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के कलमदानपोरा में मुजम्मिल शफी खान के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। मुजम्मिल शफी खान मुजम्मिल रेवलॉन कंपनी में कास्मेटिक मार्केटिंग का काम करता है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने श्रीनगर के नवाबाजार में भी छापेमारी की है। नवाबाजार में जांच एजेंसी ने श्रीनगर के गोकदल में मुस्ताक अहमद पर भी रेड डाली है। रोड एंड ट्रांसपोर्ट विभाग से मुस्ताक अहमद रिटायर हो चुके है।

SIA ने भी पकड़ा था टेरर फंडिंग नेटवर्क

बता दें कि कुछ महीनों पहले ही विशेष जांच एजेंसी ने भी बड़ी कार्रवाई की थी, जिसके जरिए आतंकी फंडिंग में शामिल एक पुलिसकर्मी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी क्रॉस बॉर्डर नारकोटिक्स सिंडिकेट में शामिल थे। चलो संडे के मामले में जम्मू के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल और उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में उरी के पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया गया था।

यहां भी की गई थी छापेमारी

इससे पहले जून 2023 में भी जांच एजेंसी ने जम्मू कश्मीर के दो जिलों में छापेमारी की थी। टेरर फंडिंग के मामले को लेकर छापेमारी की गई थी। एनआईए की टीम ने साउथ कश्मीर के पुलवामा और सोफिया जिले में कई ठिकानों पर रेड मारी थी।

70 से अधिक ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

श्रीनगर में G20 बैठक से पहले भी कई मामलों पर छापेमारी होती रही है। निया 17 से अधिक जगह पर छापेमारी कर चुकी है। इस छापेमारी में आतंकी और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय