Wednesday, October 21st, 2026

6 बागियों पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल उफान पर हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अपने बागियों के खिलाफ एक्शन लिया है। वहीं पार्टी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वालों को निष्कासित कर दिया गया है। 6 नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

इसमें जशपुर से प्रदीप खेस, रायगढ़ से शंकर अग्रवाल, मुंगेली से रूपलाल कोसरे, कसडोल से गोरेलाल साहू, रायपुर नगर उत्तर से अजीत कुकरेजा, संजारी बालोद से मीना साहू को निष्कासित किया गया है। बता दें कि पार्टी ने इन सभी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए निष्कासित किया है।

 

#Showed the way out

Source : Agency

पाठको की राय