Thursday, October 22nd, 2026

मनप्रीत बादल के खिलाफ बड़ा Action, लुक आउट नोटिस जारी

 बठिंडा
 नियमों की धज्जियां उड़ाकर बठिंडा में अपनी कोठी बनाने के लिए प्लाट खरीदने के मामले में विजीलैंस ब्यूरों द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल सहित 6 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग द्वारा मनप्रीत बादल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अलावा विजिलेंस ने देश के हवाई अड्डों को भी मनप्रीत बादल को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि मनप्रीत बादल की चूंकि गिरफ्तारी नहीं हुई है इसलिए हवाई अड्डों को अलर्ट किया जाना अनिवार्य था ताकि वह देश से बाहर न जा सकें। मनप्रीत बादल पिछले 2 महीनों से सियासी तौर पर कम ही सक्रिय दिखाई दे रहे थे। विजीलैंस अधिकारियों का मानना है कि पिछले 2 महीनों से मनप्रीत का अता-पता नहीं चल रहा था। विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उनके नजदीकियों के ठिकानों पर भी नजर रखी जा रही है।

 

#मनप्रीत बादल

Source : Agency

पाठको की राय