Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस द्वारा फिर बड़ी कार्यवाही, पकड़ा गांजा पेड़ लगाती महिला को

सतना
जसो पुलिस द्वारा फिर की गई बड़ी कार्यवाही, दिनांक 14/10/22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम हरदुआ में एक महिला अपने घर के पीछे बाड़ी में गांजा के पेड़ लगाई है जिसकी सूचना पर रवाना हो घटना स्थल ग्राम हरदुआ मेन रोड से करीब 2 किलोमीटर अंदर खेतों से होते हुऐ जंगल के रास्ते रात के समय पहुंचने पर देखा कि गया कि एक महिला घर के पीछे बड़ी में बताऐ गऐ स्थान पर खड़ी दिखी, जो पुलिस को देखकर भागने लगी जिसको पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने अपना नाम मोहबती कोल पति स्वर्गीय संतोष कोल उम्र 46 बर्ष निवासी हरदुआ की रहने वाली बताई, मौके पर उसकी घर के पीछे की बड़ी को टॉर्च जला कर चेक किया गया जिसमें 141 छोटे-बड़े गांजा के पेड़ कुल वजन 39 किलो पाऐ गऐ जिनको पत्रक के जप्त कर पंचनामा सहित रेड कार्यवाही की गई, मामला धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट का पाऐ जाने से थाना वापस आकर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ़्तार आरोपिया- मोहवती पति स्वर्गीय संतोष कोल उम्र 46 साल निवासी हरदुआ थाना जसो जिला सतना।
जब्त- 141 नंग छोटे बड़े अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ कुल वजन 39 किलो कीमती लगभग 390000 रूपऐ।                                                                                                        भूमिका- निरीक्षक वर्षा सोनकर थाना प्रभारी जसो, उनि केशरी प्रसाद, सउनि एस एल रावत, प्र.आर. अखिलेश्वर सिंह, अहफाज अख्तर कुरेशी, आरक्षक राहुल दुबे, सतीश पटेल, अजय विश्वकर्मा व सौरभी चौरसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

#Big action

Source : Agency

पाठको की राय