Thursday, October 22nd, 2026

बड़ा हादसा, तीन मंजिला मकान गिरा, 3 की मौत, सात को बाहर निकाला

नई दिल्ली 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। लोनी थाने की रूपनगर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान भरभराकर नीचे गिर गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों को बाहर निकाला गया है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
 

 

#बड़ा हादसा

Source : Agency

पाठको की राय