पंजाब के संगरूर से बड़े हादसा: बस को लगी भयानक आग, मचा हड़कंप
पंजाब
पंजाब के संगरूर से बड़े हादसे के बचाव की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जाखल-बुढलाडा रोड पर एक प्राइवेट बस को भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस को आग पेट्रोल पंप के बिल्कुल नजदीक लगी जिस कारण हड़कंप मच गया। इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं गनमीत रही कि बस खाली थी। बस में कोई भी सवारी सवार नहीं थी।
बताया जा रहा है कि बस के टायर में हवा भरवाते समय यह घटना घटी है। टायर में हवा भरवाते समय कहीं स्पार्किंग हो गई और बस आग की चपेट में आ गई और संगरूर के लहरागागा में आग का गोला बन गई। मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसने आकर बस को लगी आग पर काबू पाया।
#Big accident in Sangrur#Punjab

पाठको की राय