Tuesday, October 20th, 2026

शहडोल में पेपर मील में बड़ा हादसा, बल्क मील गिरा, कई लोगों के घायल होने की सूचना

शहडोल
शहडोल जिले के अंतिम छोर पर अमलाई में स्थित ओरियंट पेपर मील (ओपीएम) में अब से कुछ देर पहले एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे बल्क मिल फट गया। इसकी चपेट में आने से कुछ कर्मचारियों की मौत होने की खबर आ रही है। हालांकि, आंकड़े की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मिल में भगदड़ मची है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे की जानकारी लगने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। 

 

Source : Agency

पाठको की राय