Tuesday, October 20th, 2026

शरद यादव के निधन पर भूपेश -रमन ने दी श्रद्धांजलि


रायपुर

समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डा रमन सिंह सहित छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। शरद यादव का अंतिम संस्कार आज उनके मध्य प्रदेश स्थित पैतृक गांव होशंगाबाद के आंखामऊ में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शरद यादव के योगदान को याद करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, शरद यादव ने जबलपुर विश्वविद्यालय से अपनी राजनीति की शुरूआत की थी और धीरे-धीरे वो राष्ट्रीय राजनीति में आए। जब तक वो राजनीति में सक्रिय थे तब तक उन्होंने अपने विचारों से भारतीय राजनीति को प्रभावित किया। उनके जाने से एक युग की समाप्ति हुई है।

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने अपने शोक संदेश में लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद यादव जी का निधन का दु:खद समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति व शोक-संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय