Wednesday, October 21st, 2026

आदिवासियों को न्याय देने भूपेश सरकार प्रतिबद्ध : भगत

रायपुर

आरक्षण के मसले पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के फैसले पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि फैसला स्वागत योग्य है। मंत्री अमरजीत ने कहा देश में आदिवासियों के संरक्षण और विकास के कार्य कांग्रेस ने ही किया है और आगे भी करेगी। भाजपा ने आदिवासियों के अधिकार पर न कोई समाधान निकाला न उनके विकास के कोई काम किए।

उन्होंने कहा कि देश जबआजाद हुआ, उस समय आरक्षण कांग्रेस ने दिया। आज भी आरक्षण को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध है, भाजपा आरक्षण के मसले पर बुरी तरह घिर चुकी है।आदिवासियों का भाजपा ने लगातार अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  ने स्पष्ट किया है कि आदिवासियों के साथ कांग्रेस सरकार खड़ी है और आदिवासियों को न्याय दिलाने हर संभव स्तर पर काम सरकार कर रही है और प्रक्रिया पूरी कर अधिकार सभी को मिलेगा इसका आश्वासन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है। जिस तरह की बेतुके सवाल भाजपा उठा रही औ आदिवासियों को अधिकार दिलाने के बजाए राजनीति कर रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय