भूपेश कैबिनेट : राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
रायपुर
भूपेश बघेल कैबिनेट की गुरुवार को हुई अहम बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा. इस बात की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया टवीट
आप सबके साथ साझा करना चाहूँगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 6, 2023

पाठको की राय