Sunday, October 25th, 2026

 राजस्थान से भूपेंद्र यादव मोदी सरकार में बने मंत्री  

अजमेर
केंद्र में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। बुधवार को शाम ​को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। मंत्री बनने वालों में राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. भूपेंद्र यादव का नाम भी शामिल हैं। यादव ने पद व गोपनियता की शपथ ले ली है। बता दें कि डॉ. भूपेंद्र यादव मूलरूप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। 30 जून 1969 को जन्मे भूपेंद्र यादव ने अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल कर रखी है।

अजमेर के कुंदन नगर में रहने वाले भूपेंद्र यादव साल 2000 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महासचिव, साल 2010 में भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए थे। साल 2012 में भूपेंद्र यादव को पहली बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनाया गया था। साल 2018 में यादव को राज्यसभा सांसद बनने का मौका दूसरी बात मिला।

 

#भूपेंद्र यादव

Source : Agency

पाठको की राय