Sunday, October 25th, 2026

भूपेंद्र चौधरी ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद संभालने के बाद दिया पंचायती राज मंत्री के पद से इस्तीफा

लखनऊ
उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद संभालने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने पंचायती राज मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा के लिए अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।

आपको बता दें कि बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को लखनऊ में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता मूल्यों के लिए काम करता है। भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझें यूपी का महत्वपूर्ण काम मिला है। यह भाजपा की ताकत है कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यहां तक पहुंचाया है। मैं जिला अध्यक्ष, क्षेत्र अध्यक्ष और अब प्रदेश अध्यक्ष हूं। जब मैं क्षेत्र अध्यक्ष था तभी तो लोग मेरे खिलाफ थे लेकिन मैं काम करता रहा और लोगों का आशीर्वाद मिलता गया। मेरी पार्टी ने मुझें बड़ा सम्मान दिया है।

 

#Bhupendra Chaudhary

Source : Agency

पाठको की राय