Tuesday, October 20th, 2026

Bhuj Teaser: 'भुज' का दमदार टीजर आउट, अजय देवगन के डायलॉग और वॉर सीन्स ने बढ़ाया जोश

बॉलिवुड ऐक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj: The Pride of India) का टीजर आउट हो चुका है। टीजर (Bhuj: The Pride of India Teaser) में वॉर सीन देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही अजय देवगन के दमदार डायलॉग ने लोगों का ध्यान खींचा है।

अजय देगवन ने रविवार सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का टीजर शेयर किया है। 32 सेकंड के टीजर में युद्ध की झलक देखने को मिलती है। वहीं, अजय देवगन का डायलॉग 'मेरे मरने का मातम मत करना, मैंने खुद ये शहादत चुनी है। मैं जीता हूं मरने के लिए, मेरा नाम है सिपाही' सुनाई पड़ती है। उन्होंने टीजर को शेयर करते हुए लिखा, 'अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई।' साथ में ये भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई को रिलीज होगा।

1971 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई पर बनी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं जिन्होंने भुज में एयरबेस तैयार किया था। डायरेक्टर अभिषेक दूधिया की ये फिल्म 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरी फतेही, शरद केलकर और एमी विर्क भी हैं। संजय दत्त रणछोड़दास पागी का, एमी विर्क विक्रम सिंह बाज जेठज का, सोनाक्षी सिन्हा सुंदरबेन जेठा का और नोरा फतेही हीरा रहमान नाम का रोल रही हैं।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय