Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही भोरमदेव ट्रेवल्स की यात्री बस गिरी पतखई घाट में, तीन मौत, 28 घायल

कवर्धा
कवर्धा से भोरमदेव ट्रेवल्स की बस लखनऊ जाने के लिए शनिवार की देर रात निकली थी कि वह पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट पहुंची थी कि बस अनियंत्रित होकर घाट में गिर गई। इस हादसे में उत्तरप्रदेश के दो यात्री सहित एक अन्य यात्री की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 28 यात्री घायल हो गए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। 10 घायलों को जिला अस्पताल व 18 घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य घायलों को देखने पहुंची और बेहतर इलाके निर्देश डॉक्टरों को दिए।

सिंहपुर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से भोरमदेव ट्रेवल्स की यात्री बस सीजी 09 जेएम 6758 लखनऊ जाने के लिए निकली थी। वह पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र से काफी तेज गति से गुजर रही थी। इसी बीच पतखई घाट में बस चालक स्पीड पर कंट्रोल नहीं कर सका और बस देखते ही देखते घाट के नीचे गिर गई। इस हादसे में उत्तरप्रदेश की रहने वाली 26 वर्षीय नादिर खान, 12 वर्षीय महिमा कश्यप व एक अन्य यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में 28 अन्य यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाला और तत्काल उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल के लिए रवाना किया। जहां 10 घयलो को जिला अस्पताल व 18 घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

#Bhoramdev

Source : Agency

पाठको की राय