Wednesday, October 21st, 2026

हनी ट्रैप में भोपाल रेलवे चीफ कंट्रोलर को फंसा वसूले 5.5 लाख

भोपाल

राजधानी में पदस्थ रेलवे के एक चीफ कंट्रोलर के साथ हनी ट्रैप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी भी रेलवे में चीफ कंट्रोलर है। उसने अपनी से महिला साथी के साथ मिलकर फरियादी को अंतरंग वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर रकम वसूली। आरोपी उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। तंग आकर उन्होंने गोविंदुपरा पुलिस से लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि संजय कटारे(48) रेलवे में चीफ कंट्रोलर हैं और भोपाल कंट्रोल रूम में पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 30 दिसंबर 2021 को उनके साथी चीफ कंट्रोलर नीतेन्द्र ने उन्हें अपनी जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। जब वह पार्टी में पहुंचे तो नीतेन्द्र ने उनकी जान-पहचान काजल परमार नाम की युवती से कराई। काजल एक एनजीओ में काम करती है। इसके बाद काजल से उनकी बात होने लगी। इसके कुछ समय बाद नीतेन्द्र व काजल ने मिलकर उन्हें ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों ने उन्हें बताया कि उनके पास कुछ अंतरंग वीडियो व फोटो हैं, जिन्हें वे सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ उनकी पत्नी को भी भेज देंगे। आरोपियों ने उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर साढ़े पांच लाख रूपए वसूल कर लिए। इसके बाद आरोपी नीतेन्द्र व काजल उन्हें लगातार ब्लेकमेल कर पैसों की मांग कर रहे थे। तंग आकर उन्होंने अप्रैल माह में लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कल आरोपियों के खिलाफ ब्लेकमेलिंग और षड़यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मप्र में बढ़ रहे हैं केस: चार माह पहले भेल अफसर भी हो चुका है हनीट्रैप
मध्य प्रदेश में बीते कुछ सालों में लगातार हनी ट्रैप के मामले सामने आ रहे हैं। इसी साल अप्रैल में भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एक अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया था। उनकी पहचान सोनम नाम की लड़की से हुई और दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। सोनम अपनी एक सहेली पूजा को जॉब दिलवाने को लेकर बीएचईएल के अधिकारी के घर 15 अप्रैल की दोपहर को पहुंची। यहां उनके दो साथी पुलिस कर्मचारी बनकर पहुंचे थे और अधिकारी के मारपीट कर उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की डिमांड की थी।

 

#Bhopal railway chief controller

Source : Agency

पाठको की राय