Sunday, October 25th, 2026

स्टूडेंट्स की शिकायतों में तीसरे नंबर पर भोपाल, आनाकानी करने वाले अफसर होंगे सस्पेंड

भोपाल
प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग से काफी शिकायतें हैं। इसलिए लगातार सीएम हेल्पलाइन पर विद्यार्थियों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। पचास जिलों की शिकायतों में भोपाल तीसरे स्थान पर है। जबकि पहले नंबर में रीवा और  दूसरे नंबर में इंदौर के साथ गुना है।

विभाग ने पत्र जारी करते हुये शिकायतों के निराकरण में आनाकानी करने वाले प्राचार्य और नोडल कॉलेज के प्राचार्यों को निलंबन करने प्रस्ताव मांगे हैं। ये प्रस्ताव सात दिनों में विभाग पहुंच जाएंगे। जहां से निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।  

सूबे के कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी समस्याएं आ रही हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं होने पर वे सीएम हेल्पाइन पर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। शिकायतों में सबसे आगे रीवा है, जिसमें कुल शिकायतों में से पचास फीसदी अपने नाम पर ले रखी हैं। वहीं इंदौर और गुना दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर में पर भोपाल के दस कालेज बने हुए हैं। इसलिए अपर आयुक्त चंद्रशेखर वालिम्बे ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करें। क्योंकि अधिकतर शिकायतें प्राचार्य और नोडल कॉलेज के प्राचार्य तक रुकी हुई हैं।

वे विद्यार्थियों की समस्याओं को निराकृत करने में आनाकानी क्यों कर रहे हैं। वे शिकायतों को निराकृत नहीं कर सकते हैं। उसके साथ अन्य अधिकारियों को निलंबन करने के प्रस्ताव सात दिनों में विभाग भेजे जाएं। अपर आयुक्त वालिम्बे के आदेश के तहत अतिरिक्त संचालकों ने प्रचार्य और नोडल प्राचार्य से शिकायतों को निराकृत करने की व्यवस्था जमाना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी शिकायतें निराकृत नहीं हुई, तो विभाग आगामी सप्ताह में निलंबन की कार्रवाई शुरू कर देगा।

 

#स्टूडेंट्स#सस्पेंड

Source : Agency

पाठको की राय