Monday, October 26th, 2026

अमित शाह के दौरे से पहले शहर को सवारने जुटा भोपाल नगर निगम

भोपाल
 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले नगर निगम व्यवस्थाएं करने में जुट गया है। नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने अधिकारियों के साथ सड़कों का निरीक्षण किया और सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर आयुक्त पवन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता पीके जैन, अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग और संतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द साफ-सफाई, पेंटिंग, पौधे लगाने संबंधी व अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है।

 

#भोपाल नगर निगम

Source : Agency

पाठको की राय