भोपाल जिला प्रभारी मंत्री सिंह 23 मई को खिलौना एकत्रीकरण कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा
भोपाल
भोपाल जिले के प्रभारी और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह 23 मई को दोपहर 12 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 24 मई को जन-सहभागिता से खिलौना, पुस्तक एवं अन्य सामग्री एकत्रीकरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में जन-प्रतिनिधि एवं भोपाल जिले के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान 24 मई को भोपाल में शाम 5:30 बजे हाथ ठेला का उपयोग कर आँगनवाड़ी केंद्रों के लिए खिलौने, पुस्तकों एवं अन्य सामग्री को जन-समुदाय से एकत्र करने के लिए भ्रमण करेंगे। इस दौरान प्राप्त सामग्री आँगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के उपयोग में लाई जाएंगी। इस पहल का मुख्य उद्देश जन-समुदाय को आँगनबाड़ी सेवाओं से जोड़ना तथा केंद्र पर बच्चों के लिए बाल सुलभ सामग्री की उपलब्धता से उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

पाठको की राय