Tuesday, October 20th, 2026

विद्यानगर सोसायटी गार्डन के बाउंड्रीवॉल का भूमिपूजन

रायपुर
पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड 57 में सभापति प्रमोद दुबे ने आज वार्ड के शैलेंद्रनगर स्थित विद्यानगर सोसायटी गार्डन के बाउंड्रीवॉल का भूमिपूजन किया .आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभापति प्रमोद दुबे को वार्ड के लोगों ने गार्डन के सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल की मांग की थी। जिसे ध्यान में रखते हुए दुुबे ने उक्त निर्माण कार्य 4 लाख की लागत से स्वीकृत करवाकर तत्काल काम शुरू करने की पहल की है। इससे गार्डन सुरक्षित हो जायेगा। उन्होने वार्ड के आसपास के लोगों से साफ सफाई में निगम प्रशासन को सहयोग करने की अपेक्षा भी जताई। वार्ड के लोगों ने दुबे का आभार जताया कि जो काम की मांग वे रखते हैं तत्काल में ही पूरा हो जाता है।

 

#Vidyanagar

Source : Agency

पाठको की राय