Tuesday, October 20th, 2026

श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु किया भूमिपूजन

धार
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर , एल आई जी कॉलोनी धार में नवरात्रि दिवस के प्रथम दिन मंदिर के जीर्णोद्धार के अंर्तगत  भूमि पूजन मातृशक्ति,  सम्मानीय वरिष्ठ जनों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।  कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर के फर्श पर एवं दीवारों पर ग्रेनाइट का कार्य करवाया जायेगा।  पूजन  कार्य पंडित निलेश मुकाती , गोटु शुक्ला द्वारा  मंदिर समिति के सरंक्षक श्री बबन लाल जी अग्रवाल मामाजी के   द्वारा किया गया  ।

इस अवसर पर मातृशक्ति श्रीमती मनोरमा भटेले, कल्पना शर्मा, प्रियंका शेखावत, नीता दुबे, अरुणा शर्मा,  पार्वती यादव, अंजू शर्मा,  प्रतिभा सोनी, अन्य  सदस्य उपस्थित थे।  इस अवसर पर बबन लाल जी अग्रवाल, द्वारा अपने उद्बोधन मे बताया गया कि विगत दिनों मंदिर की सुरक्षा हेतु लोहे की जाली निर्माण कार्य भी सभी लोगो के सहयोग से पूर्ण करवाया जा चूका है।  श्री सुनील कांकरिया, शैलेंद्र तिवारी, कमल सिंह ठाकुर, नंदकिशोर उपाध्यय, प्रमोद टोंग्या, विमल कावड़िया, शरद शिकारी, कृष्णवलभ जोशी, सुभाष माहेश्वरी, कमलेश रघुवंशी,  अंकित जैन आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

 

#Bhoomipujan

Source : Agency

पाठको की राय