Tuesday, October 27th, 2026

ऑनलाइन कर सकेंगे भोज विवि के विद्यार्थी स्टडी

भोपाल
भोज विवि ने प्रमुख विषयों के 500 से ज्यादा टॉपिक्स का स्टडी मटेरियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। दूसरे राज्य के प्रवेशित विद्यार्थी भी यूजी-पीजी के स्टडी मटेरियल को डाउनलोड कर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। अब उन्हें सेंटर पर जाकर स्टडी मटेरियल लेने की जरूरत नहीं पढेगी। इससे उनके महीनों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, एमएससी, एमबीए, डीएलएड, एमएसडब्ल्यू सहित अन्य कोर्सेस का मटेरियल शामिल है।  विश्वविद्यालय ने विशेषज्ञों से वीडियो लेक्चर भी तैयार करवाएगा। इसके टेंडर जल्द जारी होंगे। जाएंगे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जो लेक्चर बनाए जाने हैं उसमें एनीमेशन, ग्राफिक्स का भरपूर उपयोग किया जाएगा। कुलपति डॉक्टर जयंत सोनवलकर का कहना है कि विभिन्न विषयों के 500 से ज्यादा शीर्षक के स्टडी मटेरियल लोड किए गए हैं। जल्द ही एनिमेशन और ग्राफिक्स को शामिल करते हुए वीडियो भी अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर होने वाले हैं।

 

#Bhoj University

Source : Agency

पाठको की राय