Tuesday, October 20th, 2026

भिंड जेल हादसा: एक्शन में सरकार, बंदी किये शिफ्ट, जांच के आदेश जारी

भोपाल
  मध्यप्रदेश की भिंड जिला जेल (Bhind District Jail) में  हुए हादसे के बाद सरकार एक्शन में आ गई हैं, सरकार ने हादसे में घायल 20 बंदियों को तत्काल इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीँ गंभीर रूप से घायल एक बंदी को ग्वालियर (Gwalior) रेफर किया गया। जेल प्रशासन के निर्देश पर 150 बंदियों को ग्वालियर सेन्ट्रल जेल (Gwalior Central Jail) में  शिफ्ट कर दिया है। उधर एडीजी जेल और PWD के अधिकारियों को जाँच के लिए भिंड रवाना कर दिया गया है।

शनिवार को सुबह भिंड की जिला जेल की बैरक नंबर दो और सात अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे इन बैरकों में सो रहे बंदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को मलबों के अंदर से रेस्क्यू (rescue) कर जिला अस्पताल में भर्ती किय गया है।। जहां उनका उपचार जारी है। घटना में गंभीर रूप से घायल बंदी को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश के जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) एक्शन में आये उन्होंने अधिकारियों से सतत संपर्क कर जेल में रह रहे बंदियों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए जिसके बाद 150 बंदियों को ग्वालियर सेन्ट्रल जेल शिफ्ट किया गया वहीं बाकी बचे बन्दियों को भी शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जेल मंत्री ने एडीजी जेल गाजीराम मीणा और PWD के अधिकारियों को जाँच के लिए रवाना कर दिया जो हादसे के कारणों की जाँच कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपेंगे।

 

#भिंड जेल हादसा

Source : Agency

पाठको की राय