भिलाई : एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, पिता और एक बेटी की मौत, मां और दूसरी बेटी का इलाज जारी
भिलाई.
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पिता और एक बेटी की मौत हो गई जबकि मां और एक बेटी का इलाज जारी है। खुदकुशी का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जामुल के लक्ष्मी नगर में रहने वाले हेमलाल वर्मा पेशे से नगर निगम का पंप ऑपरेटर था साथ ही गैरेज में मैकेनिक था। हेमलाल कल रात बाजार से आयुर्वेदिक दवाई दवाई लेकर आया और सर्दी, खांसी की दवाई बताकर सबको खिला दिया। दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़कर सबको बाहर निकाला गया। परिजनों ने चारों को भिलाई के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान हेमलाल और उसकी एक बेटी मुस्कान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी जानवी वर्मा और प्रिया वर्मा का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है।
#family consumed poison#Bhilai#father and daughter died

पाठको की राय