Thursday, October 22nd, 2026

भिलाई आगजनी से 25 झोपड़ियां खाक,आग लगने की वजह अज्ञात

भिलाई

 देर रात को हास्पिटल सेक्टर में एक बड़ी घटना हुई। कचरे की ढेर की आग की चिंगारी से वहां बनी 26 झोपड़ियों में आग लग गई और वो जलकर खाक हो गई। घटना के समय वहां रहने वाले सभी बड़े लोग काम पर गए हुए थे। झोपड़ियों में सिर्फ बच्चे और बुजुर्ग लोग ही थे। देर रात को पार्टी से लौट रहे कुछ युवकों ने अपनी जान पर खेलकर जलती झोपड़ियों से बच्चों और बुजुर्गों को सुुरक्षित रूप से बाहर निकाला।

उन्हीं युवकों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पूरी झोपड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी। वहां रहने वालों के तन पर जो कपड़ा है, उसे छोड़कर कुछ भी नहीं बचा। घटना की खबर मिलतेे ही भिलाई निगम महापौर नीरज पाल और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें पुनर्व्यवस्थापन का आश्वासन दिया।

 

#भिलाई आगजनी

Source : Agency

पाठको की राय