Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

भाठागांव - रिंग रोड शराब दुकान बंद करने कलेक्टर और आबकारी विभाग को दिया गया ज्ञापन


रायपुर

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पास भाठागांव रिंग रोड में स्थित शराब दुकान के कारण आसपास की बस्तियों और कॉलोनियों में रहने वाले लोग परेशान हैं। लोगों की परेशानी को दूर करने शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार के कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे और जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।

कलेक्टर ने कहा कि उक्त क्षेत्र में होने वाली परेशानी को दूर करने आवश्यक कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को निर्देशित करेंगे ,जिला आबकारी अधिकारी ने कहा शराब दुकान स्थानांतरण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि रिंग रोड में स्थित शराब दुकान के कारण  सोनकर पारा, बीएसयूपी, आनंद नगर, ब्रह्मदेव कॉलोनी, वालाफोर्ट सिटी, दंतेश्वरी मंदिर, छरीर्पारा, उत्तम नगर,आस्क सिटी सहित आसपास की महिलाएं नशेडियों के कारण उस मार्ग से गुजरने में से डरती हैं। पूरी सड़क में नशा करने वालों की वजह से वातावरण खराब रहता है ।कॉलोनी और बस्तियों के नागरिक शराब दुकान से होने वाले परेशानी को लेकर उद्वेलित हैं।
शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने गए प्रतिनिधिमंडल में राजेश यदु,मनोज पाल ,मोहम्मद सिद्धिक, प्रवीण चंद्राकर, देवेंद्र पवार, नरेंद्र शुक्ला, मोहम्मद सिद्दीक, मुनेश गौतम श्रेयांश शुक्ला, सिद्धार्थ शर्मा, मुकुंद कागदेलवार शामिल थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय