Tuesday, October 20th, 2026

पटवारियों के हड़ताल को लेकर समर्थन में आया भारतीय किसान संघ और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

डिंडौरी
जिले के पटवारी शहपुरा एसडीएम को हटाने की अपनी एक ही मांग पर हड़ताल पर है। पटवारियों का आंदोलन धीरे धीरे उग्र होने लगा है और इसमें अनेक संगठन के लोग शामिल होने लगे हैं।

आज पटवारियों के हड़ताल में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष उपस्थित होकर पटवारियों के मांग का समर्थन पत्र देते हुए समर्थन दिया। साथ ही किसान संघ के जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने कहा कि पटवारियों के हड़ताल से किसान परेशान हैं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित हो रही है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। वही दूसरी ओर तहसील ,अनुभाग न्यायालय में लंबित नामांतरण बटवारा एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों के कारण लगातार किसान परेशान हो रहे हैं। किसान संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री इस विषय को संज्ञान लेकर समस्या का तत्काल समाधान करें,साथ ही किसान संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों को जानकारी से अवगत कराने को कहा।

आज पटवारियों के पंडाल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे उपस्थित होकर पटवारियों के जायज मांग का समर्थन किया साथ ही पटवारियों की मांग को कलेक्टर महोदय को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में लाकर जल्द से जल्द निराकरण को कहेंगे।

जिले के पटवारी एसडीएम शहपुरा के ऊपर मानसिक प्रताड़ना को लेकर विगत 9 दिनों से हड़ताल में है,पटवारियों के हड़ताल से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का हो रहा है,इसलिए शासन को चाहिए कि मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल हड़ताल समाप्त करवाये जिससे जिले के किसान को राहत मिले।

 

Source : Agency

पाठको की राय