Friday, October 23rd, 2026

भरत यादव को कलेक्टर नरसिंहपुर का प्रभार

भोपाल
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भरत यादव को कलेक्टर नरसिंहपुर का प्रभार सौंपा है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में नरसिंहपुर कलेक्टर वेद प्रकाश की अस्वस्थ्यता अवधि में भरत यादव, आयुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा पदेन अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास को नरसिंहपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वेद प्रकाश के कार्य पर उपस्थित होने पर भरत यादव कलेक्टर नरसिंहपुर के प्रभार से मुक्त होंगे।

 

 

#भरत यादव

Source : Agency

पाठको की राय