Friday, October 23rd, 2026

ब्लाक कांग्रेस हसौद द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो पदयात्रा

हसौद
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी एवं जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी हसौद अध्यक्ष कुशल कश्यप के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा पिसौद,बरेकेलखुर्द,भातमाहूल,डोंगरीडीह,पिरदा तक निकाली गई ।यात्रा के समापन में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की पदयात्रा को देश की एकता और अखण्डता को मजबूत बनाने वाला बताया,भारतीय जनता पार्टी एवं बसपा विधायक पर जमकर निशाना साधा।

पदयात्रा की अगुवाई कर रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुशल कश्यप ने कहा कि देश इस समय साम्प्रदायिक तनाव के दौर से गुजर रहा है,देश के अंदर नफरत की बीज 1925 से बोया गया,आज धीरे धीरे पेड़ बन गया है,विखण्डनकारी तत्वों ने धर्म समाज के नाम पर वातावरण में जहर घोल दिया है,समाज की एकता,अखण्डता को तार तार कर दिया है,भाईचारा,सौहार्द की जगह अविश्वास,नफरत,ने ले लिया है। देश के अंदर भाईचारा,अपनापन कायम रहे,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में भाईचारा और अपनापन का रिश्ता कायम करना है। हसौद ब्लाक पदयात्रा प्रभारी कमलकिशोर ने कहा की जब जब देश के अंदर पदयात्रा हुई। सामाजिक,एकता और अखंडता को मजबूती मिली है।कांग्रेस सदैव से भाई चारे पर विश्वास करने वाली पार्टी है। देश में सभी जाति,वर्ग समुदाय को साथ लेकर चलना कांग्रेस के संस्कार में है।

सभा को सुरेन्द्र भार्गव,मधुसूदन साहू,छोटू दास महंत,विजय चन्द्रा,रमेश कश्यप,शत्रुघन चन्द्रा,सीताबाई जाटवर,सुशीला यादव,सुमित्रा रात्रे,माधुरी ठण्डन रामकिशन घृतलहरे ने भी सम्बोधित किया। पदयात्रा में प्रमुख रूप से बालेश्वर साहू,रामराज्य पाण्डे ,शिव साहू,तोसिबा लायन,भोजराम हरवंश,गफ्फार खान ,संतोष साहू,खेमराज खटर्जी,भगवानदीन भारद्वाज ,गणेश माझी,कलेश्वर जायसवाल,ध्रुव रात्रे,मोहन धिरहे,देवलाल यादव,गेसकुमार जाटवर,राज सोनी, अमरदीप जायसवाल ,गोरखनाथ,दिलेश्वर पटेल,लखन चन्द्रा,दिलसाय लहरे,रवि कुर्रे,निखिल कश्यप,लकेश्वर नारंग,जयंत महिलांगे,सुरज बंजारे,जमुना बाई शांते,पूनम लहरे,शांति खुंटे,उषा कश्यप,गौरी यादव,रमा बाई,धन बाई,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपास्थित थे।

 

#Hasaud

Source : Agency

पाठको की राय