Sunday, October 25th, 2026

भारत इंस्टिट्यूट आॅफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च ने किया निजी विश्वविद्यालयों की सूची में टॉप

बिलासपुर
निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में से एक चेन्नई स्थित भारत इंस्टीट्यूट आॅफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च देश के निजी विश्वविद्यालयों की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इसके अतिरिक्त इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग - 2021 के चार कार्यक्रमों में भी नंबर वन रैंकिंग हासिल किया हैं। एससीआईमैगो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग को दुनिया की सबसे अधिक आॅब्जेक्टिव (उद्देश्य) रैंकिंग में से एक माना जाता है, क्योंकि यह विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक संगठनों को उनके एप्लीकेशन के आधार पर नहीं, बल्कि उनके पिछले पांच वर्षों के अतरराष्ट्रीय डेटाबेस की जानकारी के आधार पर रैंक करता है।

रैंकिंग पर टिप्पणी करते हुए डॉ. जे. संदीप आनंद ने कहा कि रैंकिंग 2021 फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, स्कॉलर और छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। रैंकिंग इंस्टीट्यूशंस की रिसर्च गतिविधियों पर केंद्रित है जो कि शैक्षणिक रिसर्च आउटपुट की गुणवत्ता, इनोवेशन (नवाचार) आउटपुट और सामाजिक प्रभाव जैसे संकेतकों के विश्लेषण पर आधारित है। एससीआईमैगो रैंकिंग 2021 में दुनिया भर के 4,126 प्रमुख हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में शामिल हैं। जिसमे चीन के लगभग 550 विश्वविद्यालयों और संयुक्त राज्य अमेरिका के 500 से अधिक विश्वविद्यालयों ने विभिन्न श्रेणियों की रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है।

 

#भारत इंस्टिट्यूट

Source : Agency

पाठको की राय