Wednesday, October 21st, 2026

भरत और मैक्सवेल ने खेली अर्धशतकीय पारी, रोमांचक मैच में दिल्ली को बैंगलोर ने 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रनों का स्कोर बनाया, जिसे बैंगलोर ने अंतिम गेंद पर तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बैंगलोर के लिए श्रीकर भरत ने सबसे ज्यादा नाबाद 78, ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 51 और एबी ​डीविलियर्स ने 26 रन बनाए। दिल्ली के लिए एनरिक नार्टजे ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। 
 

 

#Bharat

Source : Agency

पाठको की राय