दो दशक बाद साथ आएंगे भंसाली और शाहरुख खान
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और सुपरस्टार शाहरुख खान करीब दो दशक बाद एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भंसाली ने शाहरुख को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘इजहार’ के लिए अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि भंसाली शाहरुख के साथ यह फिल्म करीब 4 साल पहले करने वाले थे। लेकिन तब बात नहीं बनी। फिल्म की कहानी सत्यघटित घटना पर बेस्ड है, जिसमें एक इंडियन लड़का अपने प्यार की तलाश में साइकिल से नॉर्वे जाता है। अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। भंसाली और शाहरुख ने इससे पहले ‘देवदास’ में साथ काम किया था, जो 2002 में रिलीज हुई थी।
Source : Agency

पाठको की राय