Sunday, October 25th, 2026

पुरुषोत्तम मास के पंचम दिवस श्याम सखी मंडल का भजनोत्सव

राजनांदगांव

श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित पावन सावन पुरुषोत्तम मास के पंचम दिवस  22 जुलाई शनिवार को श्याम सखी मंडल के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी।

पुरुषोत्तम मास आयोजन समिति से जुड़ी रचना मेनन, रानी गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को महासती रानी सती दादी का भव्य मंगल पाठ संपन्न हुआ। मातारानी का भव्य श्रृंगार किया गया, रानी सती दादी मंडल की महिला सदस्यों के द्वारा भावपूर्ण भजनों के साथ मंगल पाठ का गायन किया गया। इस दौरान धर्मशाला का हाल मातृशक्ति की उपस्थिति से खचाखच भर गया।आयोजन समिति ने बताया कि आज 22 जुलाई को नगर की सुप्रसिद्ध श्याम सखी मंडल की मातृशक्ति के द्वारा अपनी ओजस्वी वाणी से संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय