Friday, October 23rd, 2026

भाग्यांश साहू को मिला 99.98 परसेंटाइल, बने छग टॉपर


रायपुर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस सेशन में देशभर के 56 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया हैं। वही छत्तीसगढ़ के भाग्यांश साहू ने 99.98 परसेंटाइल हासिल किया है। वे छत्तीसगढ़ के स्टेट टॉपर है। उनकी आल इंडिया रैंक 321 रैंक है। इससे पहलें भाग्याश का सेशन-1 में 99.95 परसेंटाइल आया था। जेईई  मेंस में सेशन-2 में छत्तीसगढ़ से करीब 10 हजार से अधिक बच्चे शामिल हुए थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय