Thursday, October 22nd, 2026

घर-घर आटा पहुंचाएगी भगवंत मान सरकार, 26 सितंबर से शुरू करेंगी यह योजना

पंजाब
पंजाब सरकार की घर-घर आटा पहुंचाने की योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है कि भगवंत मान सरकार ने इस योजना को लागू करने के लिए प्रदेश में काम शुरू कर दिया है। साथ ही, इस योजना को लागू करने के लिए मान सरकार ने टेंडर भी जारी किया है, जिसे 26 सितंबर को खोला जाएगा। घर-घर आटा पहुंचाने के तहत मान सरकार ने पूरे प्रदेश को चार जोन में बांटा है। इस योजना के तहत हर महीने लोगों के घरों तक आटा पहुंचाया जाएगा। हालांकि, इस योजना के तहर पंजाब सरकार ने कई शर्तों को भी टेंडर में शामिल किया है। लेकिन, इस योजना का लाभ केवल बठिंडा में रहने वाले लोगों को अभी नहीं मिल सकेगा।

इसका मुख्य कारण यह है कि बठिंडा में कोई भी डिपो नहीं है, जिस वजह से वहां के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है। तो वहीं, अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है और इस मामले की सुनवाई चल रही है। घर-घर आटा पहुंचाने की योजना के तहत पंजाब के हर जिलों में मार्कफेड द्वारा नए डिपो अलॉट किए जाने हैं। इसके साथ ही गांवों में गेहूं का भंडारण और पिसाई के बाद मार्कफेड द्वारा घर-घर आटा पहुंचाने के लिए जगह-जगह पंचायतें देखी जा रही हैं।

करना होगा रजिस्ट्रेशन
इस योजना का लाभ उठाने वालें सभी परिवार के मुख्य सदस्य को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। लाभार्थी के रजिस्टेड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भेजा जाएगा। जिसमें आटा डिलीवरी एजेंट का नाम और मोबाइल नंबर भी होगा। खास बात यह है कि यदि किसी परिवार के मुखिया के पास फोन नहीं है या उसे एसएमएस नहीं मिलता है, तो परिवार के दूसरे सदस्य को एसएमएस भेजकर सूचित किया जाएगा।

भुगतान की प्रक्रिया भी होगी आसान
इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों के लिए मान सरकार ने भुगतान की प्रक्रिया क भी आसान बनाने का काम किया है। अगर कोई व्यक्ति आटे के दाम का भुगतान नकद ना कर सकता है तो वह डिजिटल माध्यम से भी भुगतान करने की सुविधान प्रदान की गई है।

 

#भगवंत मान सरकार

Source : Agency

पाठको की राय