भगत ने सुरजपुर जिला के पीड़िता के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की
रायपुर
कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को सूरजपुर जिला के मृतका के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएँ प्रकट की। 25 मार्च को सुरजपुर जिला के एसईसीएल के एक कर्मचारी की 17 वषीर्या पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत युवती के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही मंत्री अमरजीत भगत ने पीड़िता के पिता के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की और अधिकारियों से कहा कि इनका ख्याल रखा जाए।
मंत्री भगत ने कहा कि मैं पीड़िता के माता-पिता और प्रियजनों का दु:ख कम तो नहीं कर सकता, मगर उन्हें पूरा न्याय मिलेगा। मेरी संवेदनाएँ बिटिया के परिवार के साथ है, दोषी चाहे कोई भी हो उन सभी पर निष्पक्ष कार्यवाही निष्पक्ष एवं सख्त कार्यवाही होगी। इस मौत की खबर मिलते ही मामले की गंभीरता को समझते हुए मंत्री भगत तुरंत संज्ञान लिया था। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल से फोन पर बात कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इस संबंध में मुख्य संदिग्ध की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

पाठको की राय