Tuesday, October 20th, 2026

रक्षा बंधन पर भद्रा व पंचक का साया, दोपहर 01:30 बजे से रात 09.07 तक राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उम्र भर रक्षा का वचन और उपहार देता है। रक्षाबंधन पर राखी भद्रा या पंचक में नहीं बांधी जाती है। इस साल राखी के दिन भद्रा व पंचक दोनों का साया है, ऐसे में लोगों के बीच राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर कंफ्यूजन है।

राखी बांधने का बेस्ट टाइम-
रक्षाबंधन कब है: हर साल सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार को है।
रक्षाबंधन पर भद्रा व पंचक का समय: रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 05 बजकर 52 मिनट से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। पंचक शाम सात बजे से 20 अगस्त को सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। पूर्णिमा तिथि कब से कब तक: पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 03 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी जो कि 19 अगस्त 2024 को दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी।

ये हैं राखी बांधने के उत्तम मुहूर्त-
रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय - 01:30 पी एम से 09:07 पी एम
रक्षाबंधन के लिये अपराह्न का मुहूर्त - 01:42 पी एम से 04:19 पी एम
रक्षाबंधन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त - 06:55 पी एम से 09:07 पी एम

राखी बांधने की विधि- राखी बांधने से पहले थाली में राखी, रोली, अक्षत व मिठाई रखें। अब भाई को दाहिने हाथ में राखी बांधे और उसे मिठाई खिलाएं। भाई की आरती उतारें और सुखद जीवन की कामना करें। राखी बंधवाने के बाद भाई को बहन का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।

 

#Raksha Bandhan#Bhadra and Panchak

Source : Agency

पाठको की राय