Thursday, October 22nd, 2026

बैतूल के बरई-2 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बैतूल जिले के मुल्ताई संभाग में विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करते हुए विद्युत हानियों को कम करने के उद्देश्य से रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में बरई-2 स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में स्थापित 3.15 एम.व्ही.ए. पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कर 5 एम. व्ही.ए. की गयी है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि वोल्टेज व्यवस्था में सुधार के लिए पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि के उद्देश्य से कराये जा रहे इन कार्यों के पूर्ण होने से विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। साथ ही विद्युत हानियाँ कम होकर प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय