Saturday, October 24th, 2026

दतिया जिले के कार्यक्रम की बेहतर हो तैयारी - मुख्यमंत्री चौहान

दतिया का गौरव दिवस 24 अप्रैल को मनाया जायेगा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 24 अप्रैल को दतिया के गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारी बेहतर हो। रथ यात्रा की तैयारी में कोई कमी नहीं रहे। जन-सहयोग से गौरव दिवस मनाया जाये। श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाएँ हों। मुख्यमंत्री चौहान ने दतिया गौरव सम्मान प्रदान करने की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में 24 अप्रैल को दतिया जिले में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी बैठक ली।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय