Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में हुई बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता, बस्तर के धुड़मारास व चित्रकोट गांव सम्मानित

जगदलपुर.

विश्व पर्यटन दिवस पर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 के तहत बस्तर के धुड़मारास एवं चित्रकोट ग्राम को विशेष सम्मान से सम्मानित किया है। चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और धुड़मारास को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है।

यह सम्मान विगत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा स्थानीय प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। इस सम्मान मिलने के पश्चात धुड़मारास एवं चित्रकोट ग्राम के प्रतिनिधियों ने रविवार को कलेक्टर हरिस एस. और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे से भेंटकर पर्यटन क्षेत्र में अपनी उपलब्धि के लिए प्रसन्नता जताई। इस दौरान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने उक्त उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#Best Tourism Village

Source : Agency

पाठको की राय