Monday, October 19th, 2026

चुकंदर के कबाब की बेहतरीन रेसिपी

आपने आलू या सोयाबीन के कबाब तो खाए होंगे, लेकिन क्या कभी चुकंदर का कबाब खाया है? अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं? तो बारिश के इस सुहाने मौसम में बनाएं चुकंदर के ये टेस्टी कबाब. यह न सिर्फ ये स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बहुत आसान है.

चुकंदर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसलिए आज हम आपको चुकंदर के कबाब बनाने की एक आसान रेसिपी बताने वाले हैं. तो चलिए, बिना देर किए शुरू करते हैं कबाब बनाना, जो आप के नाश्ते या पार्टी को खास बना देगा!


किन चीजों की है जरूरत

- 1 कप कद्दूकस चुकंदर (उबला हुआ)
- 1 कप मैश किया हुआ आलू
- 1/2 कप कटा हुआ प्याज
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 2 बड़े चम्मच धनिया (कटा हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
- मूंगफली
- तेल


ऐसे बनाएं टेस्टी कबाब

- सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, मैश किया हुआ आलू, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक और हुआ पनीर डालें.
- अब इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और जीरा पाउडर डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिक्स कर दें.
- आलू को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि बिना कबाब आसानी से बन सकें.
- अब बैटर का थोड़ा सा भाग लेकर इसे गोल करें और कबाब का आकार दें.
- अब इसी तरह बाकी कबाब तैयार लें.
- अब मूंगफली को क्रश कर दें और कबाब को उसमें लपेट लें. इससे उनमें थोड़ा और क्रंच आ जाएगा.
- जब सारे कबाब तैयार हो जाए तो एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसे धीमी आंच पर कर दें.
- इसके बाद कबाब पैन में डालें और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें.
- लीजिए तैयार हैं गरमागर चुकंदर के कबाब. अब इन्हें अपनी पसंद की चटनी या डिप के साथ खाएं.

 

Source : Agency

पाठको की राय