Monday, October 19th, 2026

BSNL का सबसे ताबड़तोड़ प्लान! 7 रुपये में रोज मिलता है 5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

 नई दिल्ली

वर्क फ्रॉम होम डेटा प्लान (Work From Home) दो साल पहले महामारी के समय घर में फंसे लोगों के लिए पेश किया गया था। लेकिन दो साल बाद भी घर से काम करने की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए ज्यादा डेटा वाले प्लान्स अभी भी डिमांड में हैं। अगर आप भी घर से काम कर रहे हैं और कम कीमत में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं तो आपकी खोज यहां खत्म हो सकती हैं। क्योंकि आज हम आपको बीएसएनएल (BSNL) के सबसे पॉपुलर और सस्ते वर्क फ्रॉम होम प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
BSNL 599 रुपये प्लान के फायदे
बीएसएनएल का स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। यह प्लान प्रति दिन 5GB डेटा के साथ आता है। 5GB डेटा की सीमा समाप्त होने के बाद, इंटरनेट स्पीड 80 Kbps तक कम हो जाती है। यह प्लान किसी भी नेटवर्क पर प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।

  BSNL 251 रुपये वाले प्लान की खासियत
बीएसएनएल 251 रुपये की कीमत वाला वर्क-फ्रॉम-होम प्रीपेड प्लान भी देता है। इस प्लान में 30 दिनों के लिए 70GB डेटा मिलता है। यह प्लान डेटा-स्पेसिफिक है और यूजर्स को इस प्लान के साथ कॉलिंग या एसएमएस का लाभ उठाने के लिए अलग से रिचार्ज करना होगा। वहीं 151 रुपये की कीमत वाला वर्क-फ्रॉम-होम प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता के लिए 40GB देता है। ये सभी रिचार्ज ग्राहकों के लिए पैन इंडिया के लिए लागू हैं।

 

#BSNL

Source : Agency

पाठको की राय