बेसन के ब्यूटी सीक्रेट्स जान के चौक जाओगे
हल्दी और दूध के साथ बेसन का फेस पैक बनाने का तरीका भारतीय घरों के लिए बेहद आम है। लेकिन सिर्फ फेस पैक के रूप में नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी त्वचा पर बेसन का उपयोग किया जा सकता है। बेसन का त्वचा पर उपयोग आपके साबुन, बॉडी वॉश और फेस वॉश जैसी चीजों का रिप्लेसमेंट है। आप केमिकल फ्री स्किन केयर रेजीम चाहते हैं तो नियमित रूप से बेसन का उपयोग करें। यह आपकी त्वचा को क्लीन रखने के साथ ही जवां भी बनाए रखता है। अलग -अलग जरूरत के लिए लिए आप बेसन को अलग तरह से उपयोग कर सकते हैं।
त्वचा को जवां रखता है बेसन
बेसन में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे त्वचा पर लगाने से यह कोशिकाओं में तुरंत नई ऊर्जा भरने का काम करता है। यह एक बड़ी वजह है कि बेसन का फेस पैक लगाने पर आपको सिर्फ दो से तीन बार में ही अपनी स्किन में फर्क दिखने लगता है।
बेसन हल्का-सा दरदरा होता है। जब इसे त्वचा की कोशिकाओं पर लगाया जाता है और हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटाया जाता है तो यह त्वचा की कोशिकाओं की मसाज करने का काम करता है। इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। और स्किन जवां बनी रहती है।
मलाई के साथ लगाने पर बेसन आपकी त्वचा में निखार आता है और चेहरा टाइट तथा फर्म दिखने लगता है। यह तरीका गोरापन बढ़ाने के अलावा और भी कई लाभ देता है। जैसे, त्वचा की कोशिकाओं में नमी बनाए रखना, रिंकल्स दूर करना और ड्राइनेस से बचाना। यदि आपको यहां बताई गई कोई भी स्किन संबंधी समस्या है तो आपको बेसन के फेस पैक का उपयोग करना चाहिए।
फेस वॉश की तरह त्वचा की गहरी सफाई करनी है तो आप बेसन को दूध के साथ मिलाकर स्किन पर लगाएं। सिर्फ 1 से 2 मिनट की हल्की मसाज करें और फिर ताजे पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें। आपकी त्वचा पर जमा सारी गंदगी और ऑइल निकल जाएगा। साथ ही स्किन की कोशिकाओं को प्रोटीन और लैक्टिक एसिड का पोषण भी मिलेगा।
डेड सेल्स हटाने के लिए
स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए आप बेसन को स्क्रब के रूप में भी उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप बेसन को चावल के आटे के साथ मिक्स करें और दूध डालकर पेस्ट बना लें। आपका पूरी तरह नैचरल और हर्बल फेस स्क्रब तैयार है। इसे अन्य फेस स्क्रब की तरह 4 से 5 मिनट के लिए स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। त्वचा पर जमा सारी डेड स्किन निकल जाएगी

पाठको की राय