Wednesday, October 21st, 2026

बैरसिया की गोशाला को अतिक्रमण-रोधी अमले ने जमींदोज किया

भोपाल
 जिले की बैरसिया तहसील में बसई ग्राम में बनी गोशाला में मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। बैरसिया के एसडीएम आदित्य जैन के निर्देश पर बसई गौशाला का अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। गोशाला संचालिका निर्मला शांडिल्‍य द्वारा लगभग ढाई एकड़ भूमि में अतिक्रमण किया गया था, जिसे प्रशासन द्वारा मुक्‍त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान 50 लाख से 60 लाख की प्रॉपर्टी को ध्वस्त किया गया है। इसमें मकान, बाउंड्रीवाल और टीन शेड आदि शामिल हैं।

 

#बैरसिया की गोशाला

Source : Agency

पाठको की राय