बेंगलुरु: राकेश टिकैत पर फेंकी स्याही, सिरसा में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
सिरसा
सिरसा में किसानों ने प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय के सामने कर्नाटक के बेंगलुरु जिले में प्रैस वार्ता के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने और माइक से हमला करने के विरोध में सिरसा लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान एकता बीकेई के बैनर तले उपायुक्त सिरसा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बिकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि पुलिस की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी भरत शेट्टी की कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा, भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष, ग्रह मंत्री और सिंचाई मंत्री के साथ फोटो से साबित होता है कि यह हमला बीजेपी द्वारा ही करवाया गया है, क्योंकि भाजपा की जन विरोधी नीतियां कर्नाटक में किसान आंदोलन मजबूती पकड़ रहा है।
दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
उन्होनें कहा की स्याही राकेश टिकैत पर नहीं ब्लकि सभी किसानों पर फैंकी गई है जिसे हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर हमले में लिपटे सभी प्रभावशाली व्यक्तियों को बेनकाब करने और गिरफ्तार किए गए व्याक्ति के साथ अन्य दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई।
किसानों को नहीं मिला मुआवजा
उन्होंने कहा कि कई किसानों को नरमा व कपास की खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। जिसको लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है। किसान मुआवजा को लेकर पहले भी आंदोलन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुआवजा नहीं मिला तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर बीकेई महासचिव गुरप्रीत सिंह गिल, एडवोकेट तिलक राज, बापू कश्मीर सिंह, बापू हरचरण सिंह, इकबाल सिंह, अंग्रेज कोटली, गुरविंदर बेदी पिदां काहलो, रविंदर गिल, अरविंद रायपुरिया, कमलजीत रायपुरिया, तेजू पंजुआना, सरदूल सिंह भट्टी, अमरिक सिंह बाजवा, विजय कुमार ,संदीप कुमार, राजेंद्र सैनी, जगजीत बाजेका गुरविंदर बाजेका मौजूद रहे।
#Rakesh Tikait#farmers protest

पाठको की राय