Wednesday, October 21st, 2026

बंगाल की CM ममता बनर्जी ने दी चुनौती, भाजपा पहले 200 सीटें जीतकर दिखाए

कोलकाता.

लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं। वहीं भाजपा लगातार 400 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को निशाना साधा। उन्होंने भगवा खेमे को कम से कम 200 सीटें जीतने की चुनौती दी।

बनर्जी ने यह भी कहा कि वह राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए के लिए आवेदन करने वाले विदेशी बन जाएंगे। इसलिए इसके लिए आवेदन नहीं करें। उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा नारा दे रही है इस बार 400 पार। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वह पहले 200 सीटों के मानदंड को ही पार कर लें। साल 2021 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने 200 से अधिक सीटों का आह्वान किया था, लेकिन 77 पर ही संतोष करना पड़ा।'

 

#Mamata Banerjee

Source : Agency

पाठको की राय