Tuesday, October 20th, 2026

विटामिन सी के फायदे और ये 5 फेस पैक विटामिन सी से भरपूर

विटमिन-सी युक्त प्रॉडक्ट्स कितने भी महंगे क्यों ना हों, ये आपकी त्वचा के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए यहां ऐसे फेस पैक्स बनाने की विधियां लेकर आए हैं, जो विटमिन-सी से भरपूर होते हैं और आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ते हैं।

मिंट फेस पैक 

पुदीना इन दिनों आसानी से मिल जाता है। इसके कई औषधीय गुण हैं। ये त्वचा रोगों में बहुत फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मिंट फेसपैक स्किन से रैशेज, पिंपल्स, एक्ने प्रॉब्लम और पिग्मेंटेशन की प्रॉब्लम को दूर करता है।
ऐसे बनाएं
पुदीना के पत्तों को धोकर सुख लीजिए। ड्राई होने पर इसका एक पाउडर तैयार कर लीजिए। इसमें चाहें तो नीम पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं। मिंट फेसपैक चेहरे को ठंडक प्रदान करता है। ये फेस पैक गर्मियों के लिए सर्वोत्तम है।

टॉमेटो फेस पैक 

टमाटर में लाइकोपिन नामक तत्व पाया जाता है। जो कि नैचरल कैरोटीन और कैरोटीनॉयड है। ये त्वचा को जवां रखने के साथ प्रॉब्लम फ्री भी रखता है। मुंहासे और पिग्मेंटेशन में टॉमेटो फेस पैक सबसे ज्यादा फायदा पहुंचता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं।
ऐसे बनाएं 
चार से पांच बड़े टमाटर को स्लाइस में काट लें। अब इसे दो दिन के लिए धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप एक कांच की बॉटल में स्टोर करके रख लीजिए। इस टॉमेटो फेस पैक को जब भी आप लगाएं, तो दही या दूध के साथ मिलाकर लगाएं।

ऑरेंज फेस पैक फेसपैक 

ऑरेंज में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये खाने में जितना जूसी होता है, उतना त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, मिनरल्स, और एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
ऐसे बनाएं 
दो बड़े संतरे लेकर उनके छिलकों को सुखा लीजिए। कुछ दिनों बाद जब वे ड्राई हो जाए तो उनका बारीक पाउडर बना लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी मिक्स कर दें और एक कांच के कंटेनर में डाल लें।
हल्दी की क्वांटिटी घटा-बढ़ भी सकते हैं। हल्दी डालने से रिजल्ट और भी अच्छा आएगा। जब भी आप इस फेस मास्क को लगाना चाहते हैं तो इसे कच्चे दूध या गुलाबजल के साथ मिक्स करके लगाएं।
चार ऐसी ड्रिंक्स जो आपको वक्त से पहले बूढ़ा बना देती हैं, छोड़ें नहीं; कंट्रोल करें इनकी आदत

लेमन पील पैक फेसपैक 

नींबू में मौजूद विटामिन-सी त्वचा को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही ये स्किन टाइटनिंग का काम भी करता है। नींबू त्वचा से ऑयल हटाता है और चेहरे के दाग-धब्बों को कम करता है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती हैं, जो फ्री रेडिकल्स को खत्म कर त्वचा को स्वस्थ बनाती है।
ऐसे बनाएं
एक बड़े नींबू के छिलके को पील कर ले। यदि आपके पास लेमन पील पाउडर है, तो आप वो भी ले सकते हैं। इसमें एग वाइट मिलाकर फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। ड्राई होने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

एसीवी फेस पैक (Apple Cider vinegar)

एसीवी यानी ऐपल साइडर विनेगर (सेब का सिरका)में एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो कि ऑइल ग्लैंड्स को कंट्रोल करता है। ये बंद रोमछिद्रों को खोलकर त्वचा की भीतर से सफाई करता है, जिससे मुंहासों, एक्ने और ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम दूर होती है।
ऐसे बनाएं 
इसे आप टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल हैम यहां जानते है कि इसका फेस पैक कैसे बनाया जा सकता है। एक बाउल में दो छोटे चम्मच एसीवी लें और उसमें एक छोटे प्याज का गूदा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। बाइंडिंग के लिए एक छोटा चम्मच बेसन भी मिला सकते हैं। अब इसे चेहरे पर लगा लें।

त्वचा और उम्र से जुड़ा एक सच यह भी है कि उम्र का असर त्वचा पर दिखने से ज्यादा दिन तक नहीं रोका जा सकता। धीरे-धीरे चेहरे पर रिंकल्स दिखाई देने लगते हैं और फिर फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं त्वचा को बूढ़ा दिखाने लगती हैं। इनसे बचना चाहती हैं तो विटामिन-सी बहुत जरूरी है।

ग्लोइंग स्किन के लिए विटमिन-सी केवल खाने से काम नहीं चलेगा। इसे स्किन पर अप्लाई भी करना जरूरी है, तभी आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। ऐसे में आप क्या करेंगे? इसका सबसे अच्छा तरीका है कि घर पर ही विटामिन-सी फेस पैक तैयार कर लिया जाए।

 

Source : Agency

पाठको की राय