Monday, October 19th, 2026

रात में कॉफी पीने के फायदे

 पुरुष अपनी सेहत को सुधारने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाते रहते हैं. क्योंकि उम्र बढ़ने, धूम्रपान, मोटापा, शराब का सेवन, फिजिकल एक्टिविटी में कमी आदि के कारण पुरुषों का स्वास्थ्य गिरता रहता है. लेकिन आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी का कहना है कि पुरुषों की हर समस्या का इलाज खानपान में छिपा हुआ है. पुरुष रात में सिर्फ एक कप कॉफी पीकर यौन कमजोरी और समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

Men's Health: रात में 1 कप कॉफी पीकर दूर होती है पुरुषों की ये दिक्कत
डॉ. अबरार मुल्तानी कहते हैं कि रात में 1 कप कॉफी पीना पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. क्योंकि, इसमें मौजूद कैफीन शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाने (Benefits of drinking coffee) में सहायक होता है. जिससे पुरुषों का परफॉर्मेंस और स्टैमिना सुधरता है. रोजाना कॉफी का नियंत्रित सेवन इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (नपुंसकता) की समस्या भी दूर कर सकता है.

डॉ. मुल्तानी कहते हैं कि PLOS ONE जर्नल पर प्रकाशित एक स्टडी भी पुरुषों के लिए कॉफी के इस फायदे की ओर जोर देती है. जिसमें कॉफी का सेवन ना करने वाले पुरुषों के मुकाबले रोजाना कॉफी पीने वाले पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का खतरा बहुत कम देखा गया है. हालांकि, इसके बारे में अभी और शोध होना बाकी है.

Important Foods for Men: पुरुषों के लिए जरूरी फूड

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, कॉफी के अलावा निम्नलिखित फूड्स भी पुरुषों के लिए फायदेमंद होते हैं. जैसे-

    अखरोट- अखरोट में कॉपर, फोलिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन बी6, मैंगनीज, विटामिन ई मौजूद होता है.
    किशमिश - फाइबर, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स
    अंजीर - फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन
    सेब - फाइबर, कार्ब्स, विटामिन सी, पोटैशियम
    केला - कार्ब्स, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी आदि पोषक तत्व होते हैं.
    चुकंदर
    शिमला मिर्च, आदि

 

 

Source : Agency

पाठको की राय